Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ इश्क, 26 साल छोटे प्रेमी के लिए महिला ने दो बार बदला धर्म, फिर रचाई शादी

बिहार। जमुई की एक महिला इन दिनों अपनी अनोखी प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए दो बार धर्म परिवर्तन किया और आखिरकार अपने से 26 साल छोटे युवक के साथ विवाह रचा लिया।

जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले युवक ने अपने एक मित्र को फोन किया था, लेकिन कॉल गलती से महिला के नंबर पर लग गया। रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया था, लेकिन बाद में दोबारा हिंदू धर्म स्वीकार करते हुए अपने प्रेमी के साथ कोलकाता में विवाह कर लिया।

इस प्रेम कहानी में उम्र का बड़ा अंतर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला अपने प्रेमी से करीब 26 वर्ष बड़ी बताई जा रही है, लेकिन दोनों ने समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया।

सोशल मीडिया पर यह प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है। कोई इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहा है तो कोई उम्र और धर्म परिवर्तन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

Previous News

कॉकरोच जनता पार्टी का सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, बोले- शिक्षा मंत्री नहीं हटे तो होगा देशव्यापी आंदोलन

Next News

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का करारा पलटवार, बोले- युवाओं को गुमराह नहीं होने देंगे