Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरिद्वार में 'Veg Biryani' पर विवाद! दुकानों के बोर्ड पर चिपकाए गए 'Veg Pulao' के स्टिकर

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों "Veg Biryani" को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। अखंड परशुराम अखाड़े से जुड़े संतों ने शहरभर में अभियान चलाकर दुकानदारों से अपने बोर्ड और मेन्यू में लिखी "Veg Biryani" को "Veg Pulao" से बदलने की अपील की है।

संतों का कहना है कि बिरयानी शब्द आमतौर पर मांसाहारी भोजन से जुड़ा माना जाता है और हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थस्थल की धार्मिक मर्यादा को देखते हुए इस नाम का प्रयोग उचित नहीं है। इसी उद्देश्य से संत विभिन्न दुकानों और फूड स्टॉलों पर जाकर "Veg Pulao" के स्टिकर लगा रहे हैं।

अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने भी सहयोग दिखाते हुए अपने साइनबोर्ड और मेन्यू में बदलाव शुरू कर दिया है। संतों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों तक पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि हरिद्वार देश के प्रमुख धार्मिक और तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं।

Previous News

SSP का बड़ा एक्शन! रिश्वतखोरी और लापरवाही पर 3 दारोगा सस्पेंड, एक लाइन हाजिर

Next News

कॉकरोच जनता पार्टी का सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, बोले- शिक्षा मंत्री नहीं हटे तो होगा देशव्यापी आंदोलन