Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
SSP का बड़ा एक्शन! रिश्वतखोरी और लापरवाही पर 3 दारोगा सस्पेंड, एक लाइन हाजिर

मथुरा पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में एक साथ चार पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई के तहत तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

पहली कार्रवाई थाना राया में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ की गई। उन पर रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

दूसरी कार्रवाई थाना रिफाइनरी में तैनात उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह पर हुई। दो समुदायों के बीच हुए विवाद को गंभीरता से न लेने और लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।

तीसरी कार्रवाई थाना गोवर्धन के उपनिरीक्षक रजत दुबे पर हुई। जांच और विवेचना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

वहीं चौथी कार्रवाई में वृंदावन की रंगजी चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह को माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने और ढीला रवैया अपनाने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया।

एसएसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Previous News

कृष्णाश्रय गुरुकुल की छात्राओं ने सीखे आधुनिक हेयर स्किल्स, 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Next News

हरिद्वार में 'Veg Biryani' पर विवाद! दुकानों के बोर्ड पर चिपकाए गए 'Veg Pulao' के स्टिकर