Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के डॉ. सिद्धार्थ धनगर को ICMR से मिला सम्मान, हाई ब्लड प्रेशर जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान

मथुरा। जिला चिकित्सालय मथुरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित एक मिनट की जागरूकता रील प्रतियोगिता में सहभागिता और जनस्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने ICMR के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च रक्तचाप (Hypertension) एक "साइलेंट किलर" है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनहित में स्वास्थ्य संबंधी संदेश प्रसारित करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

डॉ. धनगर ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी जनस्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान निरंतर जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि डॉ. सिद्धार्थ धनगर वर्तमान में जिला चिकित्सालय मथुरा में चिकित्सा अधिकारी, IMA JDN उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव, IMA मथुरा के संयुक्त सचिव तथा पूर्व राज्य परिषद सदस्य IMA MSN RU कानपुर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Previous News

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने किए ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन, लिखा- ‘आनंद की अनुभूति हुई’

Next News

दिल्ली से सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन का बड़ा ऐलान, बदल जाएगी यात्रा की तस्वीर