Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
करोड़ों की जमीन विवाद में पूर्व विधायक समेत कई पर FIR, अभिलेखों में हेरफेर का आरोप

हाथरस जिले में करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की शिकायत पर हाथरस गेट कोतवाली में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी रितु उपाध्याय द्वारा वर्ष 2009 में खरीदी गई भूमि के अभिलेखों और नक्शों में कथित तौर पर हेरफेर कर जमीन हड़पने की साजिश रची गई। मामले की जांच राजस्व परिषद तक पहुंची, जहां भूमि अभिलेखों में कूटरचना की आशंका जताई गई थी।

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी द्वारा गठित त्रिसदस्यीय समिति ने भी अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के अलावा जांच में दोषी पाए जाने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है, जबकि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Previous News

25 हजार में बताते थे गर्भ में बेटा है या बेटी! हरियाणा-यूपी में फैले लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

Next News

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन का कोच हुआ क्षतिग्रस्त