Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
25 हजार में बताते थे गर्भ में बेटा है या बेटी! हरियाणा-यूपी में फैले लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

हरियाणा के गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चल रहे एक बड़े अवैध भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल और अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को बिजनौर ले जाकर भ्रूण का लिंग बताया जाता था। इसके लिए महिला दलाल रेनू कथित रूप से 25 हजार से 40 हजार रुपये तक वसूलती थी।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के बाद एक विशेष टीम बनाई गई और एक गर्भवती महिला को डिकॉय ग्राहक बनाकर पूरे नेटवर्क तक पहुंचा गया। आरोपियों ने पहले ऑनलाइन एडवांस राशि ली और फिर महिला को दिल्ली से बिजनौर ले जाया गया।

छापेमारी के दौरान पता चला कि एक निजी मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए अवैध रूप से भ्रूण का लिंग परीक्षण किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला दलाल और अल्ट्रासाउंड ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्ति के पास आवश्यक कानूनी योग्यता नहीं थी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और PCPNDT Act के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

प्रधान के भतीजे को ट्रक ने कुचला, हाईवे पर दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे - क्रेन से निकाला गया शव

Next News

करोड़ों की जमीन विवाद में पूर्व विधायक समेत कई पर FIR, अभिलेखों में हेरफेर का आरोप