Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पंजाब में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 9 लोगों की मौत - 13 घायल, अंतिम संस्कार में जा रहे थे

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर एक पिकअप वाहन और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में सवार करीब 30 से अधिक लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जंगावाला मोड़ के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous News

हिमाचल में देर रात कांपी धरती, धर्मशाला से चंडीगढ़ तक महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

Next News

प्रधान के भतीजे को ट्रक ने कुचला, हाईवे पर दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे - क्रेन से निकाला गया शव