Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोबाइल कैसे पहुंचे संरक्षण गृह तक? 11 फोन मिलने के बाद शुरू हुई पड़ताल

वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान के दौरान बालिकाओं के कमरों से 11 मोबाइल फोन बरामद होने के बाद संरक्षण गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बालिकाओं के पास मोबाइल होने की सूचना मिलने पर अधीक्षिका के निर्देश पर महिला कर्मचारियों ने कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से कुल 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि संरक्षण गृह जैसे संवेदनशील संस्थान में, जहां सुरक्षा के कड़े नियम लागू होते हैं, वहां मोबाइल फोन आखिर पहुंचे कैसे? प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि मोबाइल फोन बाहरी लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए या फिर किसी अन्य माध्यम से अंदर पहुंचे।

गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में इसी संरक्षण गृह से पांच किशोरियों के फरार होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की बात कही गई थी। उस घटना के बाद सीसीटीवी, पुलिस निगरानी और अन्य सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए थे।

11 मोबाइल फोन मिलने की घटना के बाद एक बार फिर संरक्षण गृह की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल फोन के स्रोत तथा उनके उपयोग की जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर अब नहीं चलेगी ऑटो-ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, स्टेशन डायरेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Next News

हिमाचल में देर रात कांपी धरती, धर्मशाला से चंडीगढ़ तक महसूस हुए भूकंप के तेज झटके