Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 05 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम का हरित संकल्प, महापौर और नगर आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त जग प्रवेश, पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम परिसर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में नजर आया।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। ये न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने, भूजल संरक्षण और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। तभी वृक्ष विकसित होकर पर्यावरण को वास्तविक लाभ पहुंचा पाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और मथुरा को हरित एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।

Previous News

बेटी के लिए खाना लेने निकला था पिता, तेज रफ्तार वाहन ने छीना मासूम का आखिरी सहारा

Next News

जीआरपी-आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई! चोरी के 6 मोबाइल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार