Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर निगम कि बोर्ड बैठक में कोंग्रेसीयों ने कार्यालय का किया घेराव

बुधवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर स्थित जोनल कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने महापौर को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई। उनका आरोप था कि नगर निगम में जनहित के कार्यों की अनदेखी की जा रही है और प्रशासनिक कार्यशैली से आम जनता असंतुष्ट है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

बोर्ड बैठक के दौरान हुए इस हंगामे से कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें समझाकर शांत कराया।

Previous News

जेल में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next News

प्रीपेड बिजली मीटर पर बवाल, बिजली घर पर हंगामा कर CM के नाम सौंपा ज्ञापन