Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, MSME मुद्दों पर हुई चर्चा

लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान अंकित बंसल ने MSME क्षेत्र की देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका, रोजगार सृजन, निवेश बढ़ाने की संभावनाओं और उद्यमियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने उद्योगों के विकास के लिए नीतिगत सहयोग, कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाकर उद्यमियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MSME क्षेत्र को देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने उद्योग जगत के विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर अंकित बंसल ने मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए अवसर मिलने पर मथुरा आने की सहमति जताई।

Previous News

अभी न्यूज़ की खबर का असर: रोडवेज वर्कशॉप का होगा कायाकल्प, जर्जर बिल्डिंग और जलभराव की समस्या होगी दूर

Next News

कूड़े के ढेर पर भोजन तलाश रहा गोवंश, आखिर कैसे मिलेगा गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा?