Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंबेडकर जयंती पर जिलाधिकारी ने संविधान निर्माता को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

मथुरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों और नागरिकों से संविधान के मूल्यों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहब को नमन किया।

सभागार में संविधान की प्रस्तावना का स्मरण किया गया और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अंत में जिलाधिकारी ने मथुरा सहित सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

Previous News

50 बीघा खेत में लगी भीषण आग, किसानों की मेहनत राख—प्रशासन से मदद की गुहार

Next News

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि