वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने यूपी से “माफिया और मच्छर” दोनों को हटाने का काम किया है। मुख्यमंत्री के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदेश में अब अपराध और अराजकता पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में माफिया और अव्यवस्था को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है