Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरेली में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, पिता और भाइयों ने बेटी की हत्या कर शव श्मशान से बरामद

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध को लेकर परिवार ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। आरोप है कि पिता और भाइयों ने मिलकर युवती का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

घटना के बाद मामले को छिपाने की कोशिश में शव को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या यह अचानक लिया गया फैसला था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Previous News

दिल्ली में बड़ा बदलाव, मेट्रो स्टेशन और चौक के बदले नाम, बनेगा ‘अटल खेल परिसर’

Next News

“राम से बड़ा राम का नाम” — शान्तनू जी महाराज के श्रीमुख से सुन भक्त हुए भावविभोर