Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में बड़ा बदलाव, मेट्रो स्टेशन और चौक के बदले नाम, बनेगा ‘अटल खेल परिसर’

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कई प्रमुख स्थानों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई राज्य नामकरण प्राधिकरण की बैठक में रोहिणी और द्वारका के मेट्रो स्टेशनों, ब्रिटानिया चौक, एक अस्पताल और नए खेल परिसर के नामों को मंजूरी दी गई।

निर्णय के अनुसार रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन रखा जाएगा, जबकि रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन अब केवल रोहिणी मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम द्वारका–ककरोला मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है।

इसके अलावा शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम अब अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक होगा। ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल को बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल नाम दिया गया है। वहीं रोहिणी सेक्टर-33 में बन रहे नए खेल परिसर का नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा गया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना और महान व्यक्तित्वों को सम्मान देना है।

Previous News

उर्दू शायरी के महान शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में ली अंतिम सांस

Next News

बरेली में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, पिता और भाइयों ने बेटी की हत्या कर शव श्मशान से बरामद