Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस हुई हाईटेक! 112 बेड़े में शामिल हुईं 16 नई गाड़ियां, अब हर गतिविधि पर रहेगी नजर

ब्रज क्षेत्र में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रखने और हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए मथुरा पुलिस अब पहले से ज्यादा हाईटेक और सतर्क हो गई है। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने डायल 112 के बेड़े में शामिल 16 नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पहले जनपद में डायल 112 के तहत कुल 87 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन संचालित थे, लेकिन अब 16 नई हाई-स्पीड गाड़ियों के शामिल होने के बाद यह संख्या बढ़कर 103 हो गई है।

इन नई चेतक गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अत्याधुनिक कैमरों और जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त के दौरान सड़क की हर गतिविधि इन कैमरों में रिकॉर्ड होगी, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईद और अन्य त्योहारों को देखते हुए इन हाई-स्पीड वाहनों को संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त पर लगाया जाएगा। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेज होगी तथा अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

मथुरा पुलिस का कहना है कि नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों के जरिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Previous News

ताजमहल पर बिछड़ा मासूम, 20 मिनट में मां से मिलाया गया

Next News

बांके बिहारी मंदिर में अब नहीं चलेगी मनमानी! सुप्रीम कोर्ट ने गोस्वामी प्रतिनिधियों के चुनाव पर सुनाया बड़ा फैसला