Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ताजमहल पर बिछड़ा मासूम, 20 मिनट में मां से मिलाया गया

आगरा में ताजमहल घूमने आए एक परिवार के लिए उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 9 वर्षीय बालक वंश भीड़ में अपनी मां आरती से बिछड़ गया। बरहन क्षेत्र से आए इस परिवार का बच्चा अचानक लापता हो गया, जिससे मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात महिला आरक्षी सुलेखा ने रोते हुए बच्चे को देखा और तुरंत उसे संभालकर क्विक रिस्पॉन्स टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, वायरलेस संदेश प्रसारित किए और रेडियो अनाउंसमेंट के जरिए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की।

पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि मात्र 20 मिनट के भीतर ही मासूम वंश को उसकी मां से सुरक्षित मिलवा दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर मां भावुक हो उठीं और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Previous News

बकरीद पर यूपी में सख्ती! सड़क पर नमाज नहीं, खुले में कुर्बानी पर रोक; ड्रोन से होगी निगरानी

Next News

मथुरा पुलिस हुई हाईटेक! 112 बेड़े में शामिल हुईं 16 नई गाड़ियां, अब हर गतिविधि पर रहेगी नजर