Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
UP Weather Alert: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी आंधियां, होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में अत्यधिक भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं आगरा, झांसी, हमीरपुर और वाराणसी में गर्म रातों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर यूपी में भी दिखाई देगा। 28 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश शुरू होगी। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी रह सकता है। अगले 48 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

Previous News

तेज रफ्तार कार ने गौ माता को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पती रही गाय; लोगों में आक्रोश

Next News

ब्रज 84 कोस परिक्रमा में श्रद्धालु की मौत, नहर में नहाते समय आया हार्ट अटैक; पत्नी हुई बेसुध