Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तेज रफ्तार कार ने गौ माता को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पती रही गाय; लोगों में आक्रोश

वृंदावन के पानी गांव रोड पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गौ माता सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज गति में था। इसी दौरान अचानक गौ माता सड़क पर आ गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल गौ माता की मदद शुरू की और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दवाइयों के माध्यम से इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि गौ माता के शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि पानी गांव रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल, सुरक्षा व्यवस्था और बेसहारा पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। ब्रजभूमि में गौ माता को विशेष सम्मान दिए जाने के कारण इस घटना से लोगों में गहरी भावनात्मक नाराजगी भी देखने को मिली।

Previous News

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महोली गांव रणक्षेत्र बना; चार लोग घायल

Next News

UP Weather Alert: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी आंधियां, होगी झमाझम बारिश