Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
2 मिनट के तूफान ने मचाई तबाही! उखड़े बिजली पोल, सड़क पर गिरा 200 साल पुराना नीम

मथुरा के छाता-शेरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। महज दो मिनट चली तेज हवाओं ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। दर्जनों बिजली के पोल टूट गए, सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

सबसे बड़ा हादसा पटेल चौक पर देखने को मिला, जहां करीब 200 साल पुराना विशालकाय नीम का पेड़ अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ।

आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

तूफान के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जेई धीरज मिश्रा अपनी टीम के साथ रास्ते साफ कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे।

फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

 
Previous News

अनैतिक धंधे का विरोध करना पड़ा भारी! महिला को घर में घुसकर पीटा, पुलिस से भी भिड़ीं आरोपी महिलाएं

Next News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल को दी श्रद्धांजलि, टेटीगांव में आयोजित हुई बैठक