Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाणा की पंचायत टीम ने देखा अडींग मॉडल, डिजिटल लाइब्रेरी से स्वच्छता व्यवस्था तक की सराहना

गोवर्धन क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडींग मंगलवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब हरियाणा प्रदेश से पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और सचिवों का एक अंतरराज्यीय दल यहां विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पहुंचे इस एक्सपोजर विजिट दल ने पंचायत में किए गए आधुनिक और जनहितकारी कार्यों को करीब से देखा और उनकी जमकर सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल को ग्राम पंचायत अडींग में पंचायत भवन, अनाज मंडी, जन सेवा केंद्र, डिजिटल लाइब्रेरी, आरआरसी सेंटर और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जैसी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन कराया गया। पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, डिजिटल सुविधाओं और ग्रामीण विकास के मॉडल को देखकर हरियाणा से आए प्रतिनिधि काफी प्रभावित नजर आए।

दल के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक और व्यवस्थित सुविधाएं लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। खासतौर पर डिजिटल लाइब्रेरी और स्वच्छता व्यवस्था को उन्होंने अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक बताया।

निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के संचालन को लेकर चर्चा भी की। इस मौके पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, कर्मचारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

35 लाख के फुहारे बने शोपीस! भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्री बेहाल

Next News

“चिट्टे ने पंजाब बर्बाद कर दिया…” ड्रग्स के खिलाफ खुलकर बोले यो यो हनी सिंह