Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला अस्पताल की मोर्चरी में सड़ रही अज्ञात लाश, एक हफ्ते बाद भी सुध लेने नहीं पहुंची पुलिस

मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मोर्चरी के फ्रीजर में पिछले करीब एक सप्ताह से एक अज्ञात शव रखा हुआ है, जिसकी सुध लेने अब तक पुलिस नहीं पहुंची। हालत यह है कि शव सड़ने लगा है और उसकी दुर्गंध पूरे अस्पताल परिसर में फैल रही है।

अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार अज्ञात शव को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने नियमानुसार शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अब तक शव को कब्जे में लेने या आगे की कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

मोर्चरी में रखा शव अब सड़ने लगा है, जिससे अस्पताल परिसर में भयंकर बदबू फैल रही है। अस्पताल कर्मचारियों और मरीजों का कहना है कि दुर्गंध के कारण वहां रुकना मुश्किल हो गया है। साथ ही संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों ने बताया कि फ्रीजर में रखे शव की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन संबंधित थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

इस लापरवाही को लेकर अस्पताल कर्मचारियों और लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द शव का निस्तारण नहीं कराया गया तो स्वास्थ्य संबंधी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

Previous News

राधापुरम स्टेट में मौत बनकर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबे दो मजदूर - एक की मौत

Next News

संस्कृति विवि के डॉ. बीके वर्मा को मिला रवीन्द्रनाथ टैगोर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड