Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार, संगमरमर की बैठक पर खिंचवाई तस्वीरें

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट रुबियो के साथ आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल पहुंचने पर दोनों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। इस दौरान मार्को रुबियो और उनकी पत्नी ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा और परिसर में कुछ समय बिताया।

भ्रमण के दौरान दोनों ने ताजमहल के सामने बनी संगमरमर की प्रसिद्ध बैठक पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा उन्होंने ताजमहल के मुख्य द्वार और परिसर के अलग-अलग हिस्सों में भी कई यादगार तस्वीरें लीं। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पर्यटकों की आवाजाही पर भी विशेष नजर रखी गई।

बताया जा रहा है कि ताजमहल भ्रमण के बाद मार्को रुबियो का कार्यक्रम अमर विलास जाने का है। उनके दौरे को लेकर आगरा में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी एक झलक पाने की कोशिश की।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

Next News

जिप लाइन हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत, माथे की हड्डी टूटने से गई जान