Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर माइलस्टोन 98 के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे मांट टोल प्लाजा कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक मृतक पिछले दो दिनों से यमुना एक्सप्रेसवे पर भटकता हुआ दिखाई दे रहा था। शनिवार रात उसे नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर घूमते देखा गया था। वहीं रविवार शाम करीब 4 बजे भी गश्ती दल ने उसे सड़क पर देखा और समझाकर नीचे उतार दिया था, लेकिन कुछ देर बाद वह दोबारा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी हालत और गतिविधियों को देखते हुए आशंका जताई है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Previous News

क्या आपने कभी मथुरा के भूतेश्वर स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं? चमत्कारों से भरा है मथुरा का बद्रीनाथ मंदिर

Next News

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार, संगमरमर की बैठक पर खिंचवाई तस्वीरें