Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग टावर-आई के ग्राउंड फ्लोर पर बने रिसेप्शन और लाइब्रेरी एरिया में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फेज-1 से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर सर्विस टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए एमएफई के जरिए पंपिंग कर आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous News

ग्रेटर नोएडा में बंद मकान से 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका

Next News

मथुरा में यमुना में नहाते समय किशोर डूबा, परिजनों में मचा कोहराम