Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नरहौली बारात कांड में निष्पक्ष जांच की मांग, समता फाउंडेशन ने सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित नरहौली गांव में अनुसूचित जाति की बारात पर हुए कथित हमले और उपद्रव मामले को लेकर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने प्रदर्शन कर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निर्दोष लोगों को बचाने की मांग की।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने रमेश सैनी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना के बाद दर्ज मुकदमों में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। साथ ही तारसी चौकी इंचार्ज को तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी की गई।

प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट सरदार अमरजीत सिंह, एडवोकेट अजय सनवाल, हीरा चक्रवर्ती और डॉ. जगदीश मौर्य ने कहा कि कथित गोलीबाजी और उपद्रव की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं लुकेश कुमार राही और संजय कुमार बीडीसी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भ्रामक बयानबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से वीडियो फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।

फाउंडेशन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो संगठन आगे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Previous News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शुरू हुई मकान जनगणना, कान्हा का आवास बना ब्लॉक का पहला मकान

Next News

अधिक मास में रंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, शिव दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की भीड़