Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शुरू हुई मकान जनगणना, कान्हा का आवास बना ब्लॉक का पहला मकान

मथुरा में 22 मई से शुरू हुई मकान जनगणना के तहत शनिवार को तीर्थस्थल श्रीकृष्ण जन्मभूमि की भी जनगणना की गई। खास बात यह रही कि कान्हा के आवास को ब्लॉक का पहला मकान नंबर दिया गया।

गोविंदनगर क्षेत्र में मकान जनगणना कार्य का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्मस्थान से किया गया। इस क्षेत्र को 394 ब्लॉक नंबर आवंटित किया गया है। जनगणना कार्य की शुरुआत जोन प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी और स्थानीय पार्षद नीरज वशिष्ठ द्वारा की गई।

सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि इस ब्लॉक में मकानों की गणना का कार्य दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, जिनके साथ एक सुपरवाइजर भी तैनात रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ केशवदेव मंदिर की भी जनगणना की गई है।

उन्होंने बताया कि मकानों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। घर-घर जाकर मैपिंग और नक्शा तैयार किया जाएगा तथा लोगों से 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

भूतेश्वर जोन में इस कार्य के लिए 70 सुपरवाइजर्स समेत कुल 420 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनगणना कार्य 20 जून तक चलेगा।

Previous News

वृंदावन में महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा, वीरता और सनातन संस्कृति का दिखा संगम

Next News

नरहौली बारात कांड में निष्पक्ष जांच की मांग, समता फाउंडेशन ने सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन