Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 22 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महिला टीचर की स्कूटी से टकराया हाथी, टूट गए दांत, वीडियो देख लोग बोले- अब हाथी भी नहीं सुरक्षित

उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षिका की स्कूटी अचानक सड़क पार कर रहे टस्कर हाथी से टकरा गई। इस हादसे में हाथी के दांत टूट गए, जबकि महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि श्रीपुर बिचवा निवासी शिक्षिका निकिता कापड़ी अपने मायके टनकपुर से स्कूटी पर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में अचानक एक टस्कर हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया और स्कूटी उससे जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी हाथी के दांत में फंस गई, जिससे उसके दांत दो-तीन हिस्सों में टूटकर नीचे गिर गए। हादसे के बाद हाथी कुछ देर के लिए घबरा गया और राहगीरों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भाग गया। वहीं घायल शिक्षिका को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वन विभाग ने टूटे हुए दांतों को कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया है। साथ ही हाथी की निगरानी के लिए जंगल क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

यह अजीबोगरीब हादसा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि “अब तो हाथी भी सुरक्षित नहीं हैं”, जबकि कुछ लोग इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बता रहे हैं।

Previous News

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बंद, महुआ मोइत्रा भड़कीं, बोलीं- सरकार युवाओं की आवाज से डरती है

Next News

सरयू किनारे खौफनाक हादसा! सास का अंतिम संस्कार कर रहे दामाद को मगरमच्छ ने जिंदा खींचा नदी में