Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 22 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए कॉल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए दुकानदार विक्रम साहू को अब जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। विक्रम साहू का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं।

झारग्राम निवासी विक्रम साहू ने बताया कि अज्ञात लोग फोन कर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि कॉल करने वाले खुद को पाकिस्तान से बताकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और धमकी देकर फोन काट देते हैं।

विक्रम ने बताया कि इसके अलावा बांग्लादेश से भी फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें पूछा जाता है कि वह अभी जिंदा हैं या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार अनजान नंबरों से कॉल कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक विक्रम साहू की झालमुड़ी की दुकान पर रुके थे और वहां बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा था। इसके बाद विक्रम साहू काफी चर्चा में आ गए थे।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टैंकर से टकराई बस में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Next News

बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी, युवक की मौत; 24 से ज्यादा घायल