Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 22 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टैंकर से टकराई बस में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर से गुड़गांव जा रही एक निजी बस खंभा नंबर 46 के पास टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई यात्री आग की लपटों में झुलस गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

 
Previous News

ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का समापन, छात्राओं की कलाकृतियों ने मोहा मन

Next News

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए कॉल