Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सदर तहसील के पेशकार पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मांगा स्थानांतरण

मथुरा की सदर तहसील में तैनात पेशकार/नाजिर लहरेश कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और उनके स्थानांतरण की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि लहरेश कुमार तहसील सदर के गांव जचौदा के निवासी हैं और वर्तमान में उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय में पेशकार/नाजिर के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रही पार्टीबंदी और मुकदमों के मामलों में वह अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोगों पर दबाव बनाया जाता है और अवैध धन उगाही की जाती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और प्रभाव का इस्तेमाल करने की धमकी दी जाती है।

ज्ञापन में किसानों और ग्रामीणों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपील की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर संबंधित कर्मचारी का जल्द स्थानांतरण किया जाए, ताकि गांव में बढ़ रहे तनाव को समाप्त किया जा सके।

Previous News

जुनसिटी में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, जिलाधिकारी से हटाने की मांग

Next News

गंगा तट से यमुना तक गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष, 6 जून को मथुरा पहुंचेगी बाइक यात्रा