Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जुनसिटी में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, जिलाधिकारी से हटाने की मांग

जुनसिटी क्षेत्र में आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर ठेका हटाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके के कारण इलाके में दिनभर शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते से गुजरते समय नशे में धुत लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और महिलाओं को परेशान करते हैं, जिससे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि शराब के ठेके का बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। छोटे बच्चे शराब और नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं और बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि आबादी क्षेत्र से शराब के ठेके को जल्द हटाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षित माहौल बना रहे।

Previous News

नरहौली बारात विवाद में नया मोड़, ठाकुर समाज बोला- हमने नहीं रोकी बारात, साजिश के तहत लगाए जा रहे आरोप

Next News

सदर तहसील के पेशकार पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मांगा स्थानांतरण