Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ X अकाउंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए भारत में उसका X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट बंद कर दिया गया है। अकाउंट खोलने पर अब “लीगल डिमांड के चलते यह अकाउंट भारत में विथहेल्ड किया गया है” का संदेश दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह ऑनलाइन कैंपेन इंटरनेट पर काफी चर्चा में था।

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पहले उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई और जब यह संभव नहीं हुआ तो अकाउंट को ही बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के X पर 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन के पार पहुंच गई है।

दरअसल, इस ऑनलाइन अभियान की शुरुआत 16 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत द्वारा कुछ बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर “कॉकरोच” शब्द के इस्तेमाल के विरोध में यह कैंपेन शुरू किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक डिजिटल अभियान चल पड़ा, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑनलाइन अभियान से लाखों लोग जुड़ चुके हैं और करीब छह लाख लोगों ने इसके लिए खुद को रजिस्टर भी किया है। सोशल मीडिया पर इसके फॉलोवर्स की सूची में कई चर्चित चेहरे और सेलिब्रिटी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट बताए जाते हैं।

Previous News

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर, पीओके में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Next News

गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में भीषण आग, सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम से उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी