Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमानंद महाराज का 13 साल पुराना वीडियो वायरल, दमदार कद-काठी देख लोग बोले- आज के युवा भी पड़ जाएं फीके

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का 13 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे हैं और उनकी मजबूत कद-काठी देखकर लोग हैरान हैं। कई श्रद्धालु और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि उनकी फिटनेस और तेजस्वी व्यक्तित्व के सामने आज के युवा भी फीके पड़ जाएं।

वीडियो में प्रेमानंद महाराज श्रद्धालुओं को श्री राधा रमण जी के प्राकट्य की कथा सुना रहे हैं। उन्होंने बताया कि राधा रमण जी किसी मूर्तिकार द्वारा बनाई गई प्रतिमा नहीं हैं, बल्कि गोपाल भट्ट जी की भक्ति और कृपा से स्वयं प्रकट हुए थे।

प्रेमानंद महाराज कथा में बताते हैं कि एक सेठ गोपाल भट्ट जी के लिए ठाकुर जी की पोशाक लेकर आया था। उस समय विरक्त संतों के पास अधिक सुविधाएं नहीं होती थीं। जब गोपाल भट्ट जी ने अपने शालिग्राम स्वरूप ठाकुर जी को देखा तो उनके मन में इच्छा हुई कि काश उनके ठाकुर जी भी विग्रह रूप में होते तो वे उनका सुंदर श्रृंगार कर पाते। इसी भाव में दुखी होकर वे सो गए।

महाराज के अनुसार, तभी ठाकुर जी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि “क्या तुम समझते हो कि हम पोशाक धारण नहीं कर सकते?” इसके बाद शालिग्राम शिला स्वयं विग्रह रूप में प्रकट होने लगी और देखते ही देखते श्री राधा रमण जी के स्वरूप में प्रकट हो गई। यह देखकर गोपाल भट्ट जी भावविभोर हो उठे और पूरे क्षेत्र में उत्सव और जयकार होने लगी।

प्रेमानंद महाराज ने कथा के दौरान कहा कि राधा रमण जी के दर्शन का अर्थ है साक्षात ठाकुर जी की कृपा के दर्शन करना। सोशल मीडिया पर वायरल इस पुराने वीडियो को श्रद्धालु बेहद भावुक होकर देख रहे हैं और प्रेमानंद महाराज के पुराने स्वरूप की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

Previous News

चार दिन बाद भक्तों के बीच पहुंचे प्रेमानंद महाराज, दर्शन पाकर भावुक हुए श्रद्धालु, गूंजा ‘राधे-राधे’

Next News

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर, पीओके में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली