Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण और फिरौती का मामला खुला

झांसी के थाना नवाबाद पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामला उस समय सामने आया जब गोकुलधाम कॉलोनी निवासी किशन लाल श्रीवास ने अपने बेटे भरत के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने युवक को छोड़ने के बदले 32 हजार रुपये की फिरौती की मांग की थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने भगवन्तपुरा से करगुवां जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, फिरौती, पुलिस पर जानलेवा हमला और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

तीन महीने से वेतन न मिलने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी, अस्पतालों में किया प्रदर्शन

Next News

मथुरा में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत लोगों के नाम पर पास कर दिए लाखों के लोन, फाइनेंस कंपनी में 60 लाख का गबन