Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कानपुर देहात में बिजली कटौती पर हंगामा, जैनपुर बिजली घर का घेराव

कानपुर देहात में बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज युवाओं में आक्रोश देखने को मिला। मामले में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने जैनपुर बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

पूरा मामला तहसील सिकंदरा क्षेत्र के जैनपुर फीडर का बताया जा रहा है, जहां लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी नाराजगी के चलते युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बिजली घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “बिजली कटौती बंद करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान बिजली घर परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और विभाग इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फिलहाल मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Previous News

मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, जिला अस्पताल में प्रदर्शन

Next News

विधानसभा घेराव को जा रहे प्रधान रोके गए, यमुना पुल पर हंगामा