Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्कूलों के आसपास नहीं बिकेगा शराब-तंबाकू, मथुरा प्रशासन सख्त

मथुरा में स्कूलों के आसपास संचालित शराब, गुटखा और तंबाकू की दुकानों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ऐसी दुकानों को हटाने की मांग की है।

मथुरा में स्कूलों के पास खुलेआम बिक रहे शराब, गुटखा और तंबाकू उत्पादों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्कूलों के आसपास संचालित ऐसी दुकानों को हटाने की मांग की है।

बीएसए ने अपने पत्र में कहा है कि जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों के आसपास मादक पदार्थ और तंबाकू जनित उत्पादों की बिक्री छात्रों के मानसिक विकास, शैक्षिक माहौल और चरित्र निर्माण पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए और शासनादेशों व कानूनी प्रावधानों के अनुसार विद्यालयों के पास स्थित ऐसी दुकानों को निर्धारित दूरी से बाहर स्थानांतरित या बंद कराया जाए।

साथ ही भविष्य में स्कूलों के आसपास शराब और तंबाकू से संबंधित दुकानों के लाइसेंस जारी करने या नवीनीकरण से पहले नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है।

प्रशासन की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षकों ने सकारात्मक कदम बताया है।

Previous News

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, DM ऑफिस तक निकाला प्रदर्शन मार्च

Next News

BJP नेता के विवादित बयान पर बवाल, सायोनी घोष का सिर लाने पर 1 करोड़ इनाम का ऐलान