Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, DM ऑफिस तक निकाला प्रदर्शन मार्च

मथुरा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला।


राज्यव्यापी आवाहन के तहत सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की।

जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुकेश धनगर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार राहत देने में विफल साबित हो रही है।

वहीं जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज गौड़ ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों और आम आदमी की जिंदगी पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

 
Previous News

बिना Blue Tick वालों के लिए बुरी खबर! X पर पोस्टिंग लिमिट तय, जानें पूरी जानकारी

Next News

स्कूलों के आसपास नहीं बिकेगा शराब-तंबाकू, मथुरा प्रशासन सख्त