Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 17 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट में पुरानी दुश्मनी को लेकर खूनी संघर्ष, युवक गंभीर घायल

मांट कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

शनिवार को थाना मांट क्षेत्र के कस्बा मांट में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले नामजद लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में निनुआ पुत्र पोप सिंह निवासी मांट गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित निनुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार को अपने पशुओं को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंचे और उन पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल युवक को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Previous News

गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Next News

वृन्दावन में धूमधाम से मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव, पंचामृत अभिषेक और भव्य जागरण का हुआ आयोजन