Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 17 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

गोवर्धन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। गांव जचौंदा निवासी ताराचंद (लगभग 60 वर्ष) को गोवर्धन एकता गौशाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल ताराचंद को तुरंत गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने उनके आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद परिजन शव को घर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही एडिंग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

बताया जा रहा है कि ताराचंद गोवर्धन क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous News

महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Next News

मांट में पुरानी दुश्मनी को लेकर खूनी संघर्ष, युवक गंभीर घायल