डब्लूडब्लूई रेसलर रिंकू सिंह राजपूत पहुंचे वृंदावन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में किया पूजन अर्चन यूएस में रहकर भारत का नाम रोशन करने वाले डब्लूडब्लूई रेसलर रिंकू सिंह राजपूत बुधवार को वृंदावन पहुंचे।सर्व प्रथम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुचे रिंकू सिंह ने सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचारण के मध्य पूजन अर्चन कियापत्रकारों से रूबरू हुए रिंकू सिंह ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर है, वह भगवान और सन्तों के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्हें जब भी भारत आने का मौका मिलता है, वह सीधे ठाकुर जी की शरण में आ जाते है।आज वह ठाकुर बांके बिहारी जी की शरण में आए वह उनके लिए सौभाग्य की बात है। इससे पूर्व मंदिर सेवायत मयंक गोस्वामी ने उन्हें ठाकुर जी की प्रसादी व अंग वस्त्र भेट किए।इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
