37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

ग्रामीणों ने लगाया ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी पर संपत्ति कब्जा करने का आरोप

ग्रामीणों ने लगाया ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी पर संपत्ति कब्जा करने का आरोप

सभागार हॉल में लगे समाधान दिवस में शानिवार को भारी संख्या में चौमुहा के सैकडों ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंचे। जिन्होंने अधिकारियों के समक्ष बताया बताया कि चौमुंहा स्थित लक्ष्मी नारायण धाम के संस्थापक के के नागपाल उर्फ ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी के खिलाफ प्रार्थना पत्र लेकर आए हैं, ग्रामीण विष्णु पुत्र अतर सिंह निवासी चौमुंहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दादालाई संपत्ति पर ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, एवं उनके आश्रम पर रहने वाली महिलाओं द्वारा उनके घर की महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है, इन लोगों की प्रशासन में पहुंच होने के कारण हमारी शिकायतों को नहीं सुना जाता है, समाधान लिए लगातार प्रार्थना पत्र दे रहें हैं।
वहीं इसी संबंध में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम की सचिव डॉक्टर महिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज जी ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी कई वर्षों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं ,उनके द्वारा किसी दूसरे की किसी प्रकार की कोई भी संपत्तियों को कब्जा नहीं किया जा रहा है, उल्टा यह लोग धाम की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, और कुछ लोगों ने अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर आश्रम की जमीन पर कब्जा करने का भी प्रयास किया है , पूरे मामले के संबंध में उप जिलाधिकारी छाता श्वेता को अवगत करा दिया गया है, और सारे साक्ष्य उनको दे दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी श्वेता ने बताया कि भूमि से सम्बन्धित प्रकरण संज्ञान में आया है, जिसके लिए मंगलवार को राजस्व टीम पुलिस के साथ भेजा जाएगा और आश्रम की जमीन कहां से कहां तक है, तथा कहां पर काश्तकारों की निजी जमीन है ,उसकी भी जांच की जाएगी।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles