26.6 C
Mathura
Friday, March 21, 2025

ब्रज के पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है तीर्थ विकास परिषद

ब्रज के पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है तीर्थ विकास परिषद

वृंदावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद आज ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत की पुनर्प्रतिष्ठा के साथ-साथ ब्रज में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पूर्ण समर्पित और सक्रिय है। परिषद ने इसी ध्येय से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में किया। इस अवसर पर बच्चों ने गोपी गीत की थीम पर तैयार संगीतमयी प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी के मुख्य वक्ता उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा रहे। उन्होंने संस्थान में रासलीला प्रशिक्षण पा रहे बालक-बालिकाओं, संगीतकार व गणमान्य के मध्य ब्रज में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के अनेक सुझाव दिए। सभी से अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने का आह्वान किया। ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा. उमेश चंद्र शर्मा ने ब्रज में कृष्ण युगीन पेड़-पौधों के प्रति लगाव और उनके रोपण पर विचार रखे। पक्षी विशेषज्ञ डा के पी सिंह ने कहा कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित की गयी फरह की जोधपुर झील में पक्षियों की आमद लगातार बढ़ रही है। इससे पर्यटन को बढावा मिलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना ने रासलीला के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। संगोष्ठी में गीता शोध संस्थान के कोर्डीनेटर एवं अंडरग्राउंड वाटर मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने नीति आयोग और केंद्रीय जल आयोग की उन रिपोर्ट व सर्वे पर विचार रखे जिनमें गिरते भूजल स्तर से देश में भयावह स्थिति पैदा होने व पलायन की आशंका जतायी गयी है। उनका कहना था कि यदि भूजल का अत्यधिक दोहन न रोका गया और अगली पीढ़ी के लिए पानी न बचाया तो वर्ष 2030 तक मथुरा समेत देश के अनेक शहरों का जमीनी पानी खत्म हो जाएगा और लोग पलायन को मजबूर होंगे। कवि अशोक यज्ञ ने ब्रज भाषा में पर्यावरण पर कविता प्रस्तुत की। साहित्यकार कपिल देव उपाध्याय ने ब्रज में कृष्ण भगवान के प्रिय पेड़ पौधों को रोपने का आह्वान किया। कत्थक नृत्यांगना प्रोफेसर (डा.) मीरा दीक्षित ने प्रकृति के वर्णन के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपक शर्मा, जगदीश प्रसाद पथसारिया आदि ने व्यवस्थाएं सम्हालीं। संचालन कोर्डीनेटर श्री सिकरवार ने किया। अंत में सभी ने ब्रज के पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Latest Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय बालिका की हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में

बरेली थाना फरीदपुर क्षेत्र के जाटव बस्ती, मोहल्ला परा में शनिवार को 11 वर्षीय बालिका आयुषा उर्फ आईशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो...

संस्कृति विवि में पेटेंट प्रारूपण और ई-फाइलिंग पर हुई उपयोगी कार्यशाला

संस्कृति विश्वविद्यालय, संस्थान की नवाचार परिषद (मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल), आईईईई, संस्कृति बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा "भारत में पेटेंट प्रारूपण और ई-फाइलिंग"...

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर किए गए वितरित

Free gas cylinders distributed under Prime Minister Ujjwala Yojana प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ नें आज लखनऊ में डीबीटी...

संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने छात्रों को उद्यमी बनने के लिए किया जागरूक

Experts at Sanskriti University made students aware to become entrepreneurs संस्कृति विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कामर्स, स्कूल ऑफ...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 2025 में संस्कृति विवि सम्मानित

Sanskriti University honored in National Science Day Celebration 2025 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली के प्लेनरी हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान...

Related Articles