37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को भिवाड़ी सिलेंडर कंपनी में मिली नौकरी

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को भिवाड़ी सिलेंडर कंपनी में मिली नौकरी

मथुरा। सिलेंडर निर्माण के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त भिवाड़ी सिलेंडर प्रा.लि. कंपनी ने संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तीन चरणों में हुई चयन प्रक्रिया के बाद अपनी कंपनी में नौकरी दी है। भारत की सबसे बड़ी सिलेंडर निर्माता कंपनी के अधिकारियों ने प्लेसमेंट रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत संस्कृति विवि के तीन विद्यार्थियों का चयन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत, पढ़ाई के प्रति गंभीरता और लगन की सराहना की है।
भिवाड़ी सिलेंडर कंपनी के एचआर पुष्पराज आनंद ने बताया कि भिवाड़ी सिलेंडर प्रा. लिमिटेड (बीसीपीएल) की शुरुआत 1998 में इसकी विनिर्माण इकाई से हुई थी। अब यह भारत की सबसे बड़ी प्रसिद्ध सिलेंडर निर्माण कंपनियों में से एक हैं। औद्योगिक शहर भिवाड़ी (राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 70 किमी दूर) में हमारी दो विनिर्माण इकाइयाँ हैं। हमारी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 2 मिलियन सिलेंडर है। कंपनी की सफलता के तीन प्रमुख आधार स्तंभ हैं जो कंपनी की सफलता की कहानी को परिभाषित करते हैं, तकनीकी दक्षता, लचीलापन और ग्राहक प्रसन्नता। एक उन्नत इंजीनियरिंग टीम के साथ कंपनी प्रौद्योगिकी और नवाचार में सबसे आगे हैं। हम गुणवत्ता पर गर्व करते हैं और अपने उत्पादों और सेवाओं से अपने अंतिम ग्राहक को प्रसन्न करते हैं। एक कंपनी के रूप में हम बाज़ार की बदलती ज़रूरतों के अनुरूप ढलने के लिए चुस्त और फुर्तीले हैं। आवश्यकता के अनुरूप कंपनी सभी प्रकार के गैस सिलेंडर बनाती है। उन्होंने बताया कि संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का चयन एक निर्धारित योग्यतापरक चयन प्रक्रिया के तहत हुआ। विवि के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता परिचय देकर इंटरव्यू क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि संस्कृति विवि के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छात्र रमवीर, बी.टेक मैकेनिकल के छात्र जयंत सिंह और नीरज शर्मा को आफर लैटर प्रदान किए गए हैं। विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने चयनित छात्र-छात्राओं को उनके प्लेसमेंट पर बधाई देते हुए कहा कि अपने ज्ञान और कौशल से नियोक्ता कंपनी के विकास में अपना सारा श्रम समर्पित करें। कंपनी की प्रगति ही आपके यश में वृद्धि करेगी।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles