17.9 C
Mathura
Tuesday, February 11, 2025

संस्कृति विवि, नेहरू युवा केंद्र ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

संस्कृति विवि, नेहरू युवा केंद्र ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई (एनएसएस) ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के साथ मिलकर मथुरा शरह में यातायात सुरक्षा हेतु एक जनजागरण रैली का आयोजन किया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस रैली के माध्यम से यातायात संबंधी नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य के अतिरक्त यह भी बताना था कि यातायात के नियमों के उल्लंघन के क्या परिणाम हो सकते हैं।
यह जागरूकता रैली मथुरा शहर के भूतेश्वर तिराहे से शुरू होकर गोवर्धन चौराहे पर जाकर विसर्जित हुई। यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ और उनके सहयोग से संस्कृति विवि के विद्यार्थियों और नेहरू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारे और बैनरों के साथ लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन के गंभीर परिणामों से लोगों को अवगत कराया। रैली में चल रहे युवाओं ने लोगों को दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेल्मेट और चार पहिया वाहन चालकों और सवारियों के लिए सीट बेल्ट लगाने की आवश्यकता को बहुत विस्तार से बताया। रैली में चल रहे विद्यार्थियों ने बताया कि यातायात विभाग के द्वारा मार्गों पर बने हुए चिह्नों का क्या महत्व है और उनके अनुसार वाहन चलाने के क्या-क्या फायदे हैं।
रैली के साथ चल रहे यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कैसे चालान काटे जाते हैं। रैली भूतेश्वर तिराहे और गोवर्धन चौराहे के मध्य कृष्णानगर होकर गुजरी और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। संस्कृति विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना के सह समन्वयक डा. केके पाराशर की देखरेख और मार्ग निर्देशन में इस रैली का आयोजन किया गया। रैली को सफल बनाने में रमन चतुर्वेदी, विष्णु चौधरी, भानु सैनी, धर्मेंद्र कुमार, डा. नीलम ने भरपूर सहयोग दिया।

Latest Posts

संस्कृति विवि में उत्साह के साथ मनाया गया वसंत उत्सव

Spring festival celebrated with enthusiasm in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय में ज्ञान, विद्या की देवी सरस्वती और वसंत के आगमन पर वसंत उत्सव का...

संस्कृति विवि में हुआ सूर्यनमस्कार और स्वास्थ पर उपयोगी चर्चा

संस्कृति योगा एंड फिटनेस क्लब द्वारा सूर्य नमस्कार दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गयी जिसमें डाइजेस्टिव हेल्थ और...

संस्कृति विवि के 17 विद्यार्थियों को जापान की कंपनी जे-टेक्ट ने दीं नौकरी

Japanese company J-Tect gave jobs to 17 students of Sanskriti University. संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जापान की ख्यातिप्राप्त जे-टेक्ट इंडिया कंपनी में नौकरी...

Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता

मथुरा के Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर...

के आर पीजी कॉलेज मथुरा बना क्रिकेट में विजेता

दिनांक 2 फरवरी से 4 फरवरी तक आरबीएस कॉलेज आगरा द्वारा अंतर महाविद्यालय (पुरुष )क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव एवं...

Related Articles