37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

अयोध्या में विराजमान हुए रामलला

अयोध्या में विराजमान हुए रामलला

सोमवार को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोनी में जगह-जगह लोगों ने भगवान श्री राम के पुनःप्राणप्रतिष्ठा के बाद रामायण पाठ, सुंदर कांड, भंडारे, शोभा यात्रा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, राम दरबार की झांकियों, कीर्तन आदि का आयोजन किया। इस दौरान पूरी लोनी राममय झंडों से पटी हुए भगवामय नजर आई। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी दर्जनों स्थानों ग्राम गनोली, चिरोड़ी, खड़खड़ी, राम विहार, गढ़ी कटैया, उत्तरांचल सोसाइटी, जैन कॉलोनी, खानपुर, नवादा आदि स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोसाइटी में सभी रामभक्तों के साथ अयोध्या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा यह हमारे लिए, हर सनातनी के लिए भावुक क्षण है क्योंकि 500 वर्षों के बाद रामलला रामसेवकों के लंबे संघर्ष, बलिदान और त्याग के बाद अपने मंदिर में विराजमान हुए है, ऐसा उदाहरण कहीं नहीं है जब किसी देश की बहुसंख्यक आबादी को अपने आराध्य को उनका अधिकार दिलाने के लिए 5 पीढ़ियों का बलिदान देना पड़ा। आज मैं कारसेवकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिनके अमर बलिदान से आज यह शुभ दिन आया है। यह भारतीय संस्कृति के पुनर्स्थापना का दिन है यह राष्ट्रमन्दिर के निर्मित होने और भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त करने का दिन है।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles