18.9 C
Mathura
Monday, December 4, 2023

लोनी में पूरे हर्षोल्लास के साथ कि गयी गोवर्धन पूजा

लोनी में पूरे हर्षोल्लास के साथ कि गयी गोवर्धन पूजा

रामपार्क कॉलोनी में बड़े हर्षोउल्लास के साथ गोवर्धन पूजा की गयी। गुर्जर समाज मे गोवर्धन पूजा का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। गुर्जर एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष ( उत्तर प्रदेश ) अरविन्द धामा ने बताया कि हमारा समाज गोवर्धन पूजा को लेकर बहुत उत्साहित रहता है। गोवर्धन पूजा को बड़े महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी के घरों में नए नए तरह के पकवान बनाए जाते हैं और गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाकर उन्हें भोग लगाया जाता है उसके बाद पूरे कुटुम्ब के साथ गोवर्धन भगवान की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की जाती हैं। वंही भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष व गौसेवक रवि धामा भी मौजूद रहे उन्होंने भी गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की और बताया कि हमारा समाज शुरू से ही इस दिन को एक बड़े महापर्व के रूप में मनाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मान्यता है कि इंद्र का घमंड चूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठा लिया था और हजारों जीव-जतुंओं और मनुष्‍यों की रक्षा की थी. भगवान कृष्‍ण ने देवराज के घमंड को तोड़ कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। अमित धामा, राहुल बैसोया, गौरव धामा, अमन बैसोया, अंकित बैसोया, विक्की बंसल, आशुतोष बैंसला, राही धामा, लक्षित धामा, हार्दिक धामा, मनी धामा सहित बहुत से साथी गौवेवक उपस्थित रहे।

Latest Posts

संस्कृति विवि में पौधे लगाकर मनाया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

संस्कृति विवि में पौधे लगाकर मनाया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने स्पर्धा 2023 में दिखाया दमखम

आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने स्पर्धा 2023 में दिखाया दमखम

बी.एस.ए. काॅलेज, मथुरा शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

बी.एस.ए. काॅलेज, मथुरा शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

जीएल बजाज के विद्यार्थियों ने देखा आईआईटीएफ

जीएल बजाज के विद्यार्थियों ने देखा आईआईटीएफ

जीएलए में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के होनहारों ने जमाई धाक

जीएलए में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के होनहारों ने जमाई धाक

Related Articles