37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

संस्कृति विवि में मनाया गया संविधान दिवस, पोस्टर प्रतियोगिता की आयोजित

संस्कृति विवि में मनाया गया संविधान दिवस, पोस्टर प्रतियोगिता की आयोजित

संस्कृति विश्वविद्यालय में संस्कृति स्कूल आफ लॉ एंड लीगल स्टडीज, एनएसएस युनिट 3 एवं युनिट एक ने सम्मलित रूप से ‘संविधान दिवस’ मनाया गया। इस अवसर एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसके द्वारा विद्यार्थियों ने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता वाले संदेश दिए। संविधान दिवस पर आयोजिद कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विवि की एनएसएस विंग के प्रोग्राम कोर्डिनेटर डा. केके पाराशर ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया। 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संस्कृति स्कूल आफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन डा. एचएम मित्तल ने कहा कि आज हम इस मौके पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन को संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सर हरीसिंह गौर का जन्मदिवस भी होता है। भारत का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश, कानून वगैरह तय किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के डीन डा. डीएस तौमर, एनएसएस की प्रोग्राम आफिसर मिस नीलम, सोहन लाल आदि भी मौजूद रहे।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles