ताजनगरी में ठंड और बर्फीली हवाओं का प्रकोप
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ताजनगरी में भी बर्फीली हवाओं से लोगों का बुरा हाल है। गरीब और असहाय लोग ठंड से बचने खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से कोई भी अलाव या रेन बसेरे का इंतजाम नहीं किया गया है पूरे शहर भर में ठंड से बचने के लिए नगर निगम की ओर से अभी तक ना तो कोई अलाव की व्यवस्था की गई है ना ही रैन बसेरों की ऐसे में गरीब और असहाय लोगों को ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बेसहारा लोग खुले आसमान में रात बिताने को मजबूर हो रहे हैं लोगों का कहना है कि रात में नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था की जाती हैं। इतनी ठंड के बाबजूद भी अभी तक अलाव नही लगाये गए है