12.6 C
Mathura
Sunday, January 19, 2025

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक किया लॉच

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक किया लॉच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉच किया। जी.ई.पी का शुभारम्भ करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 04 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.ई.पी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य में जी.ई.पी लागू होने से ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। इस सूचकांक के परिणामों के विश्लेषण से भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में और जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रकृति प्रदत्त अनेक प्रकार की वन संपदा है, आवश्यकता है इनके सदुपयोग की। हमें वृक्षारोपण के साथ जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है। उत्तराखण्ड दुनिया को पर्यावरण के क्षेत्र में दिशा देने का कार्य करता है। राज्य में अमृत सरोवरों की संख्या में तेजी से वृद्धि की जा रही है। जिलाधिकारियों, वन विभाग, सारा और अन्य कार्यदाई संस्थाओं को इनके संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से 15 अगस्त तक राज्य में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 01 लाख 64 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest Posts

महावन तहसील परिसर में हुआ घरौनी वितरण का कार्यक्रम उप जिलाधिकारी महावन व विधायक पूर्ण प्रकाश रहे मौजूद।

The program of household distribution took place in Mahavan Tehsil premises. Deputy District Magistrate Mahavan and MLA Purna Prakash were present. आज तहसील महावन परिसर...

माता रानी पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

Mata Rani Panchang Calendar released सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर माता रानी पंचांग कैलेंडर का विमोचन हुआ कैलेंडर का...

खजानी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हुआ महादान उत्सव

Mahadan Utsav organized under the auspices of Khajani Welfare Society खजानी वेलफेयर सोसाइटी एवं इंस्टीट्यूट द्वारा महादान उत्सव का आयोजन मां सरस्वती हॉस्पिटल के...

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि

31st January is the last date for admission in Atal Residential School. सन निर्माण कर्मकार एवं कल्याण बोर्ड के द्वारा अटल आवासीय विद्यालय हर...

नारकोस एक्ट में अवैध गांजा सहित गांजा तस्कर किया गिरफ्तार

Ganja smuggler including illegal ganja arrested under Narcos Act दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के चलते जगह-जगह पर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं...

Related Articles